जमानिया होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, पुलिस ने 7 लोगों को किया गिरफ्तार।
जमानिया कोतवाली पुलिस को नहीं थी ख़बर की होटल में चल रहा सेक्स रैकेट।
जमानियां – क्षेत्र के बड़ेसर गांव के पास नेशनल हाईवे 24 सोनू होटल एंड कैफ़े से मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी कर 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे 24 बड़ेसर गाँव स्थित सोनू होटल एंड कैफ़े में चल रहे इस कार्य की शिकायत आस पास लोगो और ग्रामीणों द्वारा बार बार उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार से मिलकर शिकायत करते रहे। लेकिन स्थानीय कोतवाली पुलिस चुप्पी साधे हुई थी।
लेकिन वहीं बड़ेसर में एन एच 24 सड़क किनारे होटल में प्रतिदिन स्कूली छात्राएं अपने प्रेमी संग पहुंच रही है जिसकी शिकायत जब जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक तक पहुँची तब जाकर उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार पूरी राजस्व टीम क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह, पुलिस चौकी इंचार्ज बालेंद्र यादव मय पुलिस कर्मियों के साथ सोनू नमक होटल पहुंचकर छापामारी करना शुरू किया।
इस दौरान कई कमरों से युवकों एवं किशोरियों को गिरफ्तार किया गया। तथा सोनू होटल को तत्काल सीज की कार्यवाही की गई। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के बड़ेसर गांव के पास एन एच 24 सड़क किनारे सोनू नामक होटल में प्रतिदिन युवक युवतियों को आते जाते लोगों द्वारा देखा जाता था। परेशान व अजीज आकर ग्रामीणों इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी से किया।
जिसके बाद उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार मंगलवार की सुबह पूरी राजस्व टीम एवं क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह, पुलिस चौकी इंचार्ज बालेंद्र यादव व मय पुलिस कर्मियों के साथ होटल पर धमक पड़े। और फौरन होटल कमरों की तलाशी शुरू किया।
तो सभी कमरों से 7 की संख्या में युवक युवती पकड़े गए। जिसके बाद फौरन होटल को सीज किया गया। तथा सभी युवतियों को परिवार के सदस्यों को बुलाकर सुपूर्त किया गया। तथा सभी पकड़े गए सभी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही जारी है। बता दें कि एंटी रोमियो के नजर नहीं आने पर छात्राओं के लिए घर आने जाने में काफी परेशान लोगों का कहना रहा की इन इलाकों में एंटी रोमियो की टीम को सुबह से लेकर रात 12 बजे तक गश्त करते रहना चाहिए।
जिससे महिलाओं और लड़कियों के अकेले में मिलने पर घर तक सुरक्षित पहुंचाने का काम किया जा सके। इस संबंध में उपजिलाधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों के शिकायत पर सोनू होटल में छापामारी किया गया। जिसमें 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

