गाज़ीपुर दिव्यांग संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश राम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन।
गाजीपुर -: सर्व समाज विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश राम और जनकल्याण विकलांग सेवा समिति के प्रबंधक रामविजय चौहान, तथा राष्ट्रीय दिव्यांग सेना के प्रदेश महासचिव चंकी पांडे सहित सैकड़ो महिला,पुरुष दिव्यांगों द्वारा शनिवार को जखनियां तहसील गेट पर धरना बैठ गए।

तत्काल उप जिलाधिकारी कमलेश सिंह, क्षेत्रधिकारी बलराम, सहित भुडकुंडा,शादियाबाद बहरियाबाद के थाना अध्यक्षों ने दिव्यांगों काफी मशक्कत के बाद समझा बुझा कर जखनियां तहसील सभागार में दिव्यांगों और अधिकारियों के बीच में बैठक हुई।जिस दौरान प्रबंधक रामविजय चौहान ने कहा कि दिव्यांगों को महत्वकांक्षी योजनाओं से लेकर भूमिहीनों को अब तक भूमि नसीब नहीं हुआ। कई बार से अधिकारियों को बार-बार आवेदन दिया गया लेकिन आज तक हमें आश्वासन पर आश्वासन ही मिला। आज तक दिव्यांगों को सरकार की महत्वकांझी योजनाओं का लाभ नहीं मिला।
जब तक दिव्यांगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिलता तब तक आगे भी हम लोग धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। सर्व समाज विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश राम ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए उप जिलाधिकारी और कोतवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हम लोगों की अधिकारी किसी भी फरियादी का सुनवाई नहीं करते हैं और इस सरकार में भ्रष्टाचार अपनी चरण सिमा पर है। उन्होंने कहा कि इसी भ्रष्टाचार के चलते घटारों में किसान की पूर्व में हत्या हो गई।
सुल्तानीपुर में अधिवक्ता की पत्नी की जान चली गई. कई मामलों में निष्पक्ष कार्य नहीं करने का भी आरोप लगाते हुए कहा कि जखनिया के अधिकारी लगातार दिव्यांगों को उत्पीड़न करने पर तुले हुए हैं। और इस लोकतंत्र में अपने समस्याओं को अपने ही प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री से मिलने से बार-बार रोक रहे हैं।
उप जिलाधिकारी कमलेश सिंह से वार्ता हुई तो उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश राम की आरोप निराधार है। आवेदन पर हमेशा कार्य होता है। कहीं कोई घटना होता तो इसका जिम्मेदार विभाग नहीं है। दिव्यांगों ने अपनी सूची पूर्व में सौंपी थी वह सूची खंड विकास अधिकारी और सचिव को सौंप गई थी। जिसमें कुछ दिव्यांगों को लाभ भी मिला है। आज दिव्यांगों के साथ बैठक में भी उनके समस्या के निस्तारण को लेकर संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया है।
इस मौके पर दिव्यांगों में अजय विक्रम, अरविंद चौहान,सचिन चौहान,उमाशंकर चौहान, सेवक चौहान, उर्मिला,बडेलाल,शीला,धनमनिया चौहान, इंदु देवी, ईशा देवी,रामवती देवी, कलावती चौहान, धर्मा देवी सहित 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे।

