ज़मानियां / गाज़ीपुर- स्थानीय क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार की सुबह 9 बजे से कोविड- 19 टीकाकरण अभियान के अर्तगत कर्मचारियों को पहला टीका लगाया गया।
फ़ोटो- कोविड-19 टीकाकरण अभियान के में टीका लगाती महिला चिकित्सक कमला यादव और फार्माशिष्ट जितेंद्र नाथ शुक्ला
केन्द्र सरकार की ओर से निर्धारित टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत पूरे भारत मे कोरोना के प्रथम टिकाकरण को लेकर जिला में कुल 8 स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड वैक्सीन टीकाकरण लगाये जाने के लिये 22 जनवरी दिन शुक्रवार का दिन निर्धारित किया गया था। उसी को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमानिया में सुबह 9 बजे से कोरोना का प्रथम टीकाकरण कार्यक्रम के तहत सरकारी कर्मचारियों को टीका लगाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के विधायक का सुनीता सिंह द्वारा किया गया। जिसके बाद कोविड- 19 पहला टीकाकरण केंद्र प्रभारी चिकित्सक डा. रुद्रकांत सिंह को लगाया गया। साथ ही वहाँ सभी महिला चिकित्सक , स्वास्थ्य कर्मचारियों सहित आशा कार्यकत्रियो को बारी बारी से कोविड वैक्सीन टीकाकरण लगाया गया। इस टीकाकरण अभियान में 100 लोगों को टीका लगाया गया। टिकाकारण के दौरान उपजिलाधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह व नायब तहसीलदार राकेश कन्नौजिया द्वारा कार्यक्रम का निरीकक्षण किया गया।
इस बाबत पूछे जाने पर प्रभारी चिकित्सक डा0 रुद्रकांत सिंह ने बताया कि सभी स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड- 19 पहला टीकाकर अभियान के तहत टीका लगाया गया है, और इससे टीका को लगाने से किसी भी कर्मचारी को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई है। आज 200 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाया जाना था जिसमें से आज करीब 100 लोगों को लगाया जा चुका है, शेष बचे हुए लोगों को 28 जनवरी को लगाया जाएगा।
इस अवसर पर आसिफ जमाल, डा. राजेश पाठक, डॉ आनन्द, डॉ अभिषेक यादव‚ डॉ अमित चौरसिया, मनोज श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह, जितेन्द्र नाथ शुक्ला, सुनील भास्कर, पत्तू लाल, एकलाख अहमद, मोहित कुमार, शतीस कुशवाहा, आदि उपस्थित रहे।


