बाबा जानकी दास पब्लिक स्कूल में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव।
औंडिहार / गाज़ीपुर- क्षेत्र स्थित बाबा जानकी दास पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक उत्सव कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ज्ञानशिखा टाइम्स ब्यूरो चीफ़ धर्मेन्द्र मिश्रा ने माँ सरस्वती के चित्र से समक्ष दीप प्रज्वलित किया जिस दौरान उन्होंने कहाँ कि बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अथक प्रयास करने की वर्तमान समय की मांग बताया।
वहीं उन्होंने यह भी कहा की यदि एक बालक शिक्षा ग्रहण करता है तो वह अपने परिवार को आगे बढाता है जबकि एक बालिका शिक्षा ग्रहण करती है तो दो परिवारों यथा मायिके और ससुराल दोनों के उत्थान में सहयोगी होती है।
तत्पश्चात विद्यालय के प्रबंधक शिवशंकर सिंह यादव एवं मुख्य अतिथि धर्मेंद्र मिश्रा ने गत वर्ष के मेधावी छात्रों एवं छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर सुनील सिंह यादव (प्रबंधक- बीएसएस इंटरनेशनल स्कूल), पंकज यादव, सतीश पांडे, प्रिंस यादव, प्रमोद यादव, भरत यादव के साथ साथ विद्यालय के समस्त अध्यापक गण एवं क्षेत्रीय मानिंद लोग उपस्थित रहे।

