Friday, July 3, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसरकारी अलाव की व्यवस्था दिख रही हवा हवाई,ठंड से ठिठूर रहे राहगीर

सरकारी अलाव की व्यवस्था दिख रही हवा हवाई,ठंड से ठिठूर रहे राहगीर

गाजीपुर । करंडा क्षेत्र के चोचकपुर बाजार समेत अन्य स्थानों पर सरकारी आलाव की व्यवस्था से राहगीर कोसो दूर दिख रहे हैं। बाजार में इस समय बर्फीली हवाएं चल रही है और पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बहुत ज्यादा है,वही करण्डा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोचकपुर ग्राम सभा में सरकारी अलाव की कोई व्यवस्था नहीं है स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

इस क्रम स्थानीय दुकानदार गजानन चौधरी ने बताया कि जहां पहले गंगाघाट वाले रास्ते,जीप स्टैंड,त्रिमुहानी पेट्रोल टंकी,व अन्य जगहों पर अलाव जलते थे,पर इस साल कोई सरकारी व्यवस्था नहीं किगई है,चंदन गुप्ता ने कहा कि हमलोग अपने द्वारा निजी व्यवस्था से लकङीयां जला कर राहगीर सहीत दुकान पर आने वाले लोगो को ठंड में आराम दे रहे है वही अन्य लोगों ने कहा कि हम सब लोग अपने अपने अलाव की व्यवस्था पर हैं, सरकारी अलाव के भरोसे पर नहीं!

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !