राम, लक्ष्मण जानकी और हनुमान जी पर पुष्प वर्षा के साथ श्रीराम शोभा यात्रा की निकाली झांकी।
नन्दगंज /गाजीपुर- अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले श्रीराम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण भारत वर्ष में निकाले जा रहे कलश यात्रा के परिप्रेक्ष्य में मंगलवार को नन्दगंज बाजार में श्रीराम शोभा यात्रा झांकी निकाली गयी।

इस अवसर पर छोटे छोटे बालको को प्रतीकात्मक रूप में राम, लक्ष्मण जानकी और हनुमान जी के रूप में रथ पर बैठाकर गाजा बाजा तथा डीजे के साथ पूरे नगर में भ्रमण किया गया। इस मौके पर यात्रा में सैकड़ो की संख्या में माताएं, बहनो के साथ बुजुर्गो, युवाओं और बच्चों ने भाग लिया।
श्रीराम शोभा यात्रा बरहपुर स्थित रामलीला मैदान से शुरू होकर चोचकपुर मोड़, शादियाबाद मोड़, पूर्वी रेलवे क्रासिंग, रेलवे स्टेशन चौराहा से होते हुए पुनः बरहपुर स्थित रामलीला मैदान पर समापन हुआ। श्रीराम शोभा यात्रा नगर के जिस जिस स्थानों से गुजरी वहां पर माताएं बहनों ने घर की छतों से पुष्प वर्षा करने के साथ ही श्रीराम, सीता माता और लक्ष्मण तथा हनुमान जी को माला पहनाकर जगह जगह आरती उतारी गयी।
सब मिलाकर शोभा यात्रा के दौरान पूरा नगर भक्तिमय हो गया था। राम जानकी स्कूल के प्रबंध समिति मोती सिंह व सैकड़ो छात्र व छात्राओं ने पंक्ति बनाकर श्रीराम शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। श्रीराम शोभा यात्रा झांकी निकालने में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ खण्ड देवकली, रामलीला कमेटी बरहपुर व भारत विकास परिषद मौनी बाबा नन्दगंज का विशेष योगदान रहा।
इस मौके पर सैदपुर में मुख्य रूप से जिला प्रचारक गौरव, नगर प्रचारक मंगल, राममंदिर अभियान के सचिव डॉ संतोष यादव, जिला संघचालक सुरेन्द्र यादव, जिला कार्यवाह सत्येन्द्र, अंकित जायसवाल, रविन्द्र श्रीवास्तव, गुरुचरन, सुजीत यादव, खण्ड कार्यवाह प्रवीण, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, मौनीबाबा के महंत , भानू जायसवाल, पंकज दूबे महेन्द्र प्रजापति, प्रतिक सिंह, प्रवीण कुमार सिंह प्रिन्स सिंह, अभिषेक सिंह, गौरव सिंह, चन्दन सिंह, शिवम, गोलू, संजय खरवार, संजय सिंह, विशाल, राजन, प्रिन्स, नीरज, बाबुल, शुभम गुप्ता पंकज दूबे आदि मौजूद रहे।

