Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरअपराध और हत्या के मामले में लगातार बढोत्तरी , दिनदहाड़े देशी शराब...

अपराध और हत्या के मामले में लगातार बढोत्तरी , दिनदहाड़े देशी शराब के सेल्स मैन की हत्या

अपराध और हत्या के मामले में लगातार बढोत्तरी , दिनदहाड़े देशी शराब सेल्स मैन की मारपीट कर हुई हत्या।

गाजीपुर। सैदपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव स्थित देशी शराब की दुकान के सामने सोमवार की देर शाम उसी दुकान के सेल्समैन का हत्या कर दी ।

फ़ोटो-हत्या के बाद मौके पर घटनास्थल पर पहुँचे पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमानियां कोतवाली के मतसा गांव निवासी श्रीकांत यादव (25) देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन था। ग्रामीणों की माने तो तीसरे पहर एक कार से दो-तीन लोग पहुंचे और दुकान में गए। किसी बात को लेकर श्रीकांत को लात घूसों से मारपीटा। श्रीकांत अचेत हो गया तो उसे लेकर सिकंदरा चट्टी पर स्थित क्लीनिक ले गये।

जहां चिकित्सक ने परीक्षण के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसको लेकर कार सवार वापस आए और शव को दुकान के सामने रखकर दुकान में ताला बंदकर फरार हो गए। इसके बाद उसको लेकर कार सवार वापस आए और शव को दुकान के सामने रखकर दुकान में ताला बंदकर फरार हो गए। ग्रामीण की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन शुरू की।

मृतक के शरीर पर किसी पर तरह के धारदार हथियार का निशान नहीं दिखा ना ही गोली लगने का निशान। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह के मुताबिक सेल्समैन को लात घूसों से मारपीट के दौरान इसकी मौत हुई है पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा। कोतवाल प्रभारी तेजबहादुर सिंह शव को कब्जे में लेकर थाना लाया गया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !