अमृत महोत्सव पर प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत जिलाधिकारी द्वारा 306 लाभार्थियो को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र और आवास की चाभी।

गाजीपुर- आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष्य एवं अमृत महोत्सव के पर मंगलवार को राइफल क्लब सभागार प्रधानमंत्री शहरी आवास के लाभार्थियों को आवास चाभी व प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसका सीधा प्रसारण लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित किया जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने जनपद सहित प्रदेश के सभी 75 जिलों के 75000 लाभार्थियों को वर्चुवल के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास की चाबी ऑनलाइन प्रदान की तथा आवास लाभार्थी महिलाओं से संवाद स्थापित कर आवास का लाभ मिलने पर बधाई दी।
इस अवसर पर जनपद गाजीपुर में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह द्वारा जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंर्तगत 306 लाभार्थियों को पूर्ण आवास की डिजिटल चाभी प्रदान की गयी तथा लाभार्थिर्यो से संवाद स्थापित करते हुए उन्हे बधाई दी।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, गाजीपुर, शहरी मिशन प्रबंधक, डूडा एवं म्यूनसिपल इन्जिनियर, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), गाजीपुर उपस्थित रहे।

