प्राथमिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन
जमानिया- स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के सोनवल स्थित प्राथमिक विद्यालय में आज शुक्रवार को सोनवल में आधारभूत साक्षरता के तहत प्राथमिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसका शुभारम्भ ए आर पी संत कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनमुखीकरण में वह अध्यापक भी सम्मिलित होते है जिनके विद्यालय परिसर में को-लोकेटेड आंगनवाड़ी केंद्र संचालित हैं।
इस दौरान बच्चों को प्रिटेंड होमवर्क भी दिया गया।बताया कि इसका उद्देश्य प्री प्राइमरी शिक्षा को सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में बताया गया कि माताओं की कार्यशैली के प्रति भूमिका और सहयोग, बच्चों से भावनात्मक लगाव कैसे बना सकती है।
इस दौरान माताओं के बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, सीखने के अवसर व उनकी देखभाल से संबंधित बिंदुओं के प्रति जागरूक किया जाता है। वहीं बच्चों को स्वच्छता रखने, घर की वस्तुओं से सीखने, खेल सामग्री बनाने, भाषा सीखने आदि की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में बच्चों ने गीत, कविता, पहाड़ा, पुस्तक वाचन, गिनती, रंगोली, चित्रकारी प्रस्तुत किया। माताओं ने रस्सी खींच, गायन,सुरीली कुर्सी दौड में भाग लिया। इस अवसर प्रधानाध्यापिका डेजी शर्मा, धर्मेंद्र कुमार,जयप्रकाश राय ,नेहा सिंह, मंजू पाल और समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

