2 अक्टूबर के दिन याद किये गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री
वाराणसी- 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के जयन्ती के शुभ अवसर पर शानिवार को श्री अग्रसेन कन्या पी०जी०कॉलेज के बुलानाला एवं परमानन्दपुर स्थित दोनो परिसरों में गांधी एवं शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्या डॉ0 सुमन मिश्रा ने दोनो विभूतियों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय के प्रबन्धक श्री अनिल कुमार जैन ने छात्राओं, शिक्षकों तथा अन्य सभी को बधाई देते हुए महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। दोनो परिसरों में अधिकतम संख्या में सबकी उपस्थिति परिलक्षित हुई।
दोनों परिसर का कार्यक्रम प्रातः 10.30 बजे और बापू का प्रिय भजन “वैष्णव जन तो तेने कहिये एवं राम धुन का समवेत स्वरों में गायन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में एन0सी0सी0 की छात्राओं का सहयोग सराहनीय रहा।
बुलानाला परिसर में कार्यक्रम का संचालन डॉ0 प्रतिमा त्रिपाठी, तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ० आभा सक्सेना ने किया तथा परमानन्दपुर परिसर में कार्यक्रम का संचालन डॉ० आकृति मिश्रा
एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ०ओ०पी० चौधरी ने किया।

