Monday, August 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरविकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम करंडा के मुड़वल में हुआ संपन्न

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम करंडा के मुड़वल में हुआ संपन्न

गाजीपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा बुधवार को को करंडा विकास खंड के मुड़वल ग्राम पंचायत में पहुंची।
वही इस यात्रा में ग्रामीणों की प्रमुख समस्याओं को विभिन्न विभागों के द्वारा संबंधित स्टाल लगाकर निवारण किया गया।

इस दौरान सभी विभागों के लोग मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं का निवारण किया। आयुष्मान कार्ड के बारे में भी लाभार्थियों को बताया गया। ग्राम पंचायत मुड़वल में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में प्रतिभाग कर लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत् प्रमाण पत्र भी वितरित किये गए तथा ग्रामवासियों को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी भी दी गई।

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय को आमंत्रित किया गया था।
इस मौके पर मोदी की गारंटी की फिल्म दिखाया गया, कार्यक्रम के डे-अफसर सहायक विकास अधिकारी कृषि भास्कर दूबे रहे तथा कार्यक्रम का संचालन क़ृषि विभाग से राजेश पाण्डेय ने किया।
उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि ने ग्रामीणों समेत कर्मचारियों को पंच प्रण की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान अजय मौर्य,सचिव श्याम जी सैनी, बीएमएम चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी,पशु चिकित्सक राजेश यादव, समेत तमाम ग्रामवासी मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !