ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन नवीन सदस्यता अभियान को सफल बनाने को लेकर हुई बैठक।
गाजीपुर- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वधान में जिला मुख्यालय के मिश्र बाजार स्थित जिला कार्यालय पर शुक्रवार को बैठक आहूत की गई।
बैठक में प्रांतीय समिति के संरक्षक एवं मंडल वाराणसी के संरक्षक के एन राय एवं मंडल अध्यक्ष विन्देश्वरी सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिलाध्यक्ष मुन्नीलाल पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में नए वर्ष में सदस्यता अभियान को गति देने एवं समयबद्ध होकर पूर्ण सदस्यता कार्यवाही को सम्पन्न करने की रूपरेखा तैयार किया गया।
केंद्रीय समिति द्वारा लिए गए निर्णयों एवं पारित प्रस्ताव को सुनाया गया। जिला कार्यसमिति एवं तहसील अध्यक्ष, जनपद के सदस्यों ने जिले के मूल निवासी अपने दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
बैठक का संचालन विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। सतेंद्र शुक्ला, प्रहलाद दास जायसवाल, कमलेश पांडेय, अरुण कुमार पांडेय, विनीत दुबे, धर्मेंद्र सिंह, रविन्द्र श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य की उपस्थिति रही।

