Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबर20 वर्षीय युवक मोटरसाइकिल चालक की दुर्घटना में मौत

20 वर्षीय युवक मोटरसाइकिल चालक की दुर्घटना में मौत

20 वर्षीय मोटरसाइकिल चालक युवक की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत- 

जमानियाँ/ गाजीपुर- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरूइन-तलाशपुर मोड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर शुक्रवार की पूर्वाह्न करीब 11 बजे सड़क हादसे में मोटरसाइकिल चालक 20 वर्षीय युवक गिर जाने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल करने में लग गयी।प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक पल्सर बाईक से जमानिया स्टेशन किसी को छोड़कर अपने गांव तलाशपुर जनपद चन्दौली जा रहा था कि बरूइन- तलाशपुर माइनर के बीच एन0 एच0(24) पर गिर जाने के कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

शुक्रवार को सुबह से हो रही लगातार बारिश के कारण यह हादसा कैसे हुआ यह को किसी ने नही देखा। कुछ देर बाद राहगीरों के द्वारा सूचना मिलने पर आस-पास के लोग करीब 11:30 बजे पहुँचे तो युवक की मौत हो चुकी थी। युवक की पहचान तलाशपुर निवासी सुजीत यादव पुत्र टुन्ना यादव के रूप में हुई।

युवक के सर में गहरी चोट होने के कारण खून अत्यधिक गिर गया था। तथा बाइक व शव सड़क के बीचों बीच पड़ी हुई था। सूचना मिलते ही जमानिया चौकी प्रभारी अमित कुमार पांडेय अपने हमराहीओं के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस ने शव व बाइक को कब्जे में ले लिया।  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया।

इस बाबत पूछेजाने पर चौकी प्रभारी अमित पाण्डेय ने बताया की घटना कैसे हुई यह स्पष्ट नही हों पाया हैं।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !