Monday, August 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरधूम धाम से मनाया गया स्थापना दिवस समारोह

धूम धाम से मनाया गया स्थापना दिवस समारोह

जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित
हिन्दू इण्टर कालेज में गुरुवार को स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।अतिथियों एवं विशिष्ट जनों द्वारा स्व.गोवर्धनदास जी की प्रतिमा पर मल्यार्पण किया गया।

स्थापना दिवस कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प गुच्छ प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामप्रिय राय प्रबन्धक लछिराम सिंह यादव उपप्रबंधक रविन्द्र नाथ यादव प्रबन्ध समिति के सदस्य पूर्व प्रधानाचार्य गहमर भीखू राम ने किया।समारोह को सम्बोधित करते हुए हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने विद्यालय की साफ सफाई पढ़ाई लिखाई अनुशासन एवं शिक्षणेत्तर गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए जनपद स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं में पुरस्कृत होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सबके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

प्रबंधक लछिराम यादव ने दिव्यांग छात्र छात्राओं को पूर्ण शुल्क मुक्ति हेतु प्रधानाचार्य को आदेशित किया।दिव्यांग छात्र छात्राओं को दी जाने वाली यह सुविधा अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनके प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !