करीमुद्दीनपुर / गाज़ीपुर: स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिश्रवलिया गांव के वीरभानपुर में बुधवार को दो पक्षों में विवाद हो गया और लाठी डंडे चलने में एक वृद्ध की मौत हो गयी।
सूचना के अनुसार बुधवार को रात लगभग 8 बजे घर में पत्थर फेंकने के विवाद को लेकर जीउत राम व संजय राम के बीच में जमकर विवाद हुआ था। पत्थर फेंकने के विवाद के में मामले ने इतना तूल पकड़ा कि दोनों तरफ से लाठी-डंडा चलने लगा। जहाँ मारपीट की घटना में विसर्जन राम, आशा देवी और मुसाफिर राम गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को सीएचसी गोंड़उर ले जाया गया। जहां गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय को रेफर कर दिया। ज़िला चिकित्सालय आने पर मुसाफिर राम (69) को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया जबकि आशा देवी और विसर्जन राम को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाया गया है
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए परिवार के लोगों से घटना के बाबत जानकारी ली। मृतक के पट्टीदार अजय राम ने पुलिस को बताया कि हम लोगो के घर मे कई दिनों से पत्थर फेंके जा रहे थे। मैं शौच कर आ रहा था तभी देखा कि मेरे बगल का सुरेंद्र राम बोरी में पत्थर लेकर जा रहा था, जब मैंने उससे पूछा तो गाली-गलौज पर उतर आया और मारपीट करने लगा और लाठी डंडे से प्रहार कर तीन लोगों को घायल कर दिया।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद रविंद्रनाथ वर्मा ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में जीउत राम की तरफ से 8 और संजय राम की तरफ से 8 लोगो के खिलाफ तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

