जमानियां। शनिवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिनमें आए हुए फरियादियों द्वारा प्राप्त हुई 21 शिकायतों में से महज 1 का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका।

ज्यादातर शिकायतें जमीन के विवाद से संबंधित प्राप्त हुईं, जिनके निस्तारण हेतु टीम गठित कर निस्तारण के लिए आश्वासन दिया गया है। उपजिलाधिकारी डा, हर्षिता तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 21 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई, जिसके सापेक्ष पांच शिकायतों का निराकरण विभागीय अधिकारियों द्वारा मौके पर किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार देवेंद्र यादव सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

