Monday, August 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनिशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन वितरण हुई निशुल्क दवाएं

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन वितरण हुई निशुल्क दवाएं

जमानिया। तहसील क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में शनिवार को स्वास्थ विभाग द्वारा निशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया जिसमे आस पास के तीन गांव के लगभग 120 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरण किया गया।

इस दौरान अधिकतर बुखार, ब्लड प्रेशर, उल्टी-दस्त ,ठंड लगना,कमर दर्द,घुटना दर्द,आदि बीमारियों से पीड़ित मरीज अपनी जांच कराने व दवा लेने आए। मरीजों की जांच कर रहे प्रभारी चिकित्सक डा.रवि रंजन ने बताया कि इस समय ठंड का मौसम चल रहा है बीमारियों से बचने के लिए सभी को सावधानी रखने की आवश्यकता है। और ठंड से जरूर बचे जिसमें बीमारियां हावी होने का प्रयास करती हैं। इसी के साथ सफाई का भी विशेष ध्यान रखें। ताजे भोजन के अलावा पानी उबाल कर जरूर सेवन करें। बच्चों को बीमारी से बचाने के लिए उन्हें फास्ट फूड से दूर रखें। निशुल्क दवाओं का वितरण भी शिविर में किया गया है। योग्य चिकित्सकों के कारण मरीज को जहां सही बीमारी का पता लगता है वही उपचार कराए । इस अवसर पर प्रभारी डा.रवि रंजन, डा.अमित चौरसिया,वार्ड बॉय मोहित,वार्ड बॉय मधुसूदन पांडे,फार्मासिस्ट सुनील कुमार भास्कर ,उत्तम सिंह कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर,एनम रुचि कुमारी आदि स्वास्थ विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !