Thursday, September 10, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरयूरिया खाद का संकट गहराया, किसानों पर परेशानी का साया

यूरिया खाद का संकट गहराया, किसानों पर परेशानी का साया

जमानियां। डीएपी के बाद अब यूरिया का संकट गहराया हुआ है। अधिकांश साधन सहकारी समितियां इफ्को यूरिया केंद्र पर न होने की वजह से सूने पड़े हैं। और किसान परेशान हैं किसानों ने अफसरों से यूरिया उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। जिसके बाद क्षेत्र के बघरी साधन सहकारी समिति पर सिर्फ दो स्थानों के लिए खाद उपलब्ध कराय गया जिसमें तियरी और बघरी गांव के किसानों के लिए 400 बोरी आया था। जिसके बाद समिति के सचिव द्वारा सोमवार को किसानों डाई खाद का वितरण किया। उन्होंने बताया कि 160 बोरी तियरी गांव के लिए और 240 बोरी बघरी गांव के किसानों के लिए सिर्फ डाई खाद आया जिसको वितरण किया गया। रजनीकांत यादव, विजय कुमार यादव, पप्पू यादव, मनोज कुमार यादव आदि किसानों का कहना रहा की खाद उपलब्ध नही होने से फसल को काफी नुकसान होने की संभावनाएं बन गई है। किसानों की समस्या को देखते हुए यूरिया और काफी मात्रा में डाई समितियों पर उपलब्ध कराया जाए। ताकि किसान फसल पैदावार करने के लिए परेशान ना हो सके।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !