Thursday, September 10, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरकोतवाली पुलिस ने परखी बैंकों की सुरक्षा ब्यवस्था

कोतवाली पुलिस ने परखी बैंकों की सुरक्षा ब्यवस्था

जमानिया। कोतवाली पुलिस ने विभिन्न बैंकों की
सुरक्षा को लेकर स्थानीय बैंको में चेकिंग अभियान चलाया। इसमें मुख्य रूप से बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया और अलार्म सिस्टम को भी परखा गया। बैंकों के बाहर मौजूद संदिग्धों से पूछताछ की गई और बिना वजह मौजूद न रहने की हिदायद दी गयी। और कुछ की तलाशी भी ली गई।

वही कोतवाली प्रभारी श्याम जी यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के दिशा निर्देशन पर यह अभियान चलाया गया। कि साप्ताहिक बन्दी के बाद बैंको के खुलने पर गाजीपुर जनपद में अपराध और अपराधियों पर नियन्त्रण और बैंक सहित एटीएम की सुरक्षा के लिए जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी अपने -अपने थाना क्षेत्र के बैंक और एटीएम की चेकिंग करेंगे। बैंक के पास खड़े संदिग्धों पर नजर बनाए रखे और संदिग्धओ की तलाशी अवश्य ले। वही चेकिंग के दौरान बैकों मे लगे सुरक्षा उपकरणों सीसीटीवी कैमरों, आलर्म आदि को भी चेक किया गया और सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को चेक कर जरुरी दिशा निर्देश दिये गये।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !