Monday, August 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरमतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत तहसील प्रशासन युद्ध स्तर पर कर रहा कार्य

मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत तहसील प्रशासन युद्ध स्तर पर कर रहा कार्य

जमानिया। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत तहसील प्रशासन युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है। जिसकी लगातार उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार द्वारा समीक्षा की जा रही है। इसके साथ ही नए युवाओं का नाम शामिल करने‚ नाम में संशोधन व मृतकों के नाम हटाने के लिए बीएलओ के माध्यम से फार्म भरवाने का कार्य किया जा रहा है।

तहसीलदार देवेन्द्र कुमार ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिसके तहत कुल 23 हजार 6 सौ 64 फॉर्म प्राप्त हुए है। जिसमें से नए युवाओं का नाम शामिल करने के लिए अब तक लगभग 14 हजार 943 फॉर्म‚ मृतक‚ डुप्लीकेट और सिफ्टेट आदि के करीब 6 हजार 8 सौ 99‚ नाम पता आदि संशोधन के लिए 18 सौ 22 फार्म प्राप्त हुए है। उन्होंने बताया कि जिसमें से 14 हजार चार सौ 92 को स्वीकृत कर लिया गया है। जबकि अभी 8 हजार 4 सौ 89 फार्म बकाया है। जिसकी सुपरवाइजरों‚ बीएलओ‚ लेखपाल‚ कानूनगो‚ अमीन‚ ग्राम प्रधान‚ स्कूल‚ स्वयं सेवी संस्था आदि की सहायता से जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा चुनाव के लिए त्रुटिरहित वोटर लिस्ट तैयार कराने के लिए मतदाता पुनरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने एक जनवरी वर्ष 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता बनाने के लिए फॉर्म छह की मदद से लोगों ने ऑफलाइन व ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने डोर टू डोर सर्वे की स्थिति की जानकारी ली और मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की बात कही।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !