Tuesday, July 14, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरपैसे के लेनदेन में महिला ने महिला को बनाया बंधक

पैसे के लेनदेन में महिला ने महिला को बनाया बंधक

गाजीपुर। जंगीपुर पैसे के लेन देन को लेकर महिला द्वारा पैसा ना देने के मामले में एक महिला ने दूसरी महिला के घर पर ताला जड़ उसे बंधक बना लिया वही मां सहित बच्चों को घर के बाहर निकाल दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बंदी महिला को छुड़ाकर उसके बंद पड़े घर को खुलवाया।

वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर करवाई में जुट गई। नगर के वॉर्ड नंबर 3 निहाल नगर निवासिनी अंजुम आरा किसी प्राईवेट समूह बैंक में एजेंट के तौर पर कार्य करती है! तहरीर के लिखे आधार पर अंजुम आरा ने नगर के वॉर्ड नंबर 7 गोविन्द नगर निवासीनी मदीना पति अब्दुल को कुछ माह पहले उधार के तौर पर समूह का कई किस्तों में लगभग डेढ़ लाख रूपया दिया था लेकिन मदीना ने तय समय पर अंजुम को पैसा नहीं दिया! ईधर अंजुम के ऊपर बैंक वालो का पैसा देने को लेकर बार बार दबाव बन रहा था! रविवार की सुबह अंजुम ने मदीना के घर पहुंचकर उससे पैसे की मांग की तो मदीना ने हर बार की तरह इस बार भी टाल मटोल करने लगी! इससे नाराज होकर अंजुम ने मदीना और उसके बच्चो को घर से बाहर निकालकर घर के दरवाजे पर ताला जड़ उसको रस्सी से बांध दिया यह नाराज देख आस पास के लोग भी मौके पर जुट गए! किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दिया! सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जंगीपुर थानाध्यक्ष अमित पाण्डेय ने बंधक महिला को छुड़ाकर मौके पर बंद घर को खुलवाया।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !