गाजीपुर। उ0प्र0 राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रान्तीय अध्यक्ष राम लाल यादव द्वारा पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर सरजू पाण्डेय पार्क में अधिकार महायज्ञ 3 दिसंबर को सुबह 11 बजे से होना सुनिश्चित किया।

वही बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उ0प्र0 राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रान्तीय अध्यक्ष राम लाल यादव इस यज्ञ में शामिल होंगे। राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष बालेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि महासंघ/शिक्षक संगठनो द्वारा पुरानी पेंशन की बहाली के लिए संयुक्त मोर्चा विगत कई माह से चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन कर रहा है जिसमे जिला स्तर पर मोटरसाइकिल जुलूस और महायज्ञ भी किया जा रहा है। इसके बाद भी अगर सरकार अपनी करिस्तानियो पर अड़ी रही तो 2024 मे इसका खामियाजा भुगतने को प्रतिबद्ध रहे। बालेन्द्र त्रिपाठी ने जनपद के समस्त/कर्मचारी को आपसी मतभेद भुलाकर इस महायज्ञ मे पहुंचने के साथ एक साथ पुरानी पेंशन के विरुद्ध एक साथ हुंकार भरने की अपील की

