Sunday, May 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजीवित्पुत्रिका निर्जला व्रत कर माताओं ने माँ गंगा से अपने संतान की...

जीवित्पुत्रिका निर्जला व्रत कर माताओं ने माँ गंगा से अपने संतान की लम्बी आयु की मंगल कामना के लिए किया प्रार्थना

जीवित्पुत्रिका व्रत के शुभअवसर पर व्रती महिलाओं ने माँ गंगा से अपने संतान की लम्बी आयु, निरोगी जीवन और खुशहाली के लिए किया पूजा व अर्चना

फ़ोटो- जीवित्पुत्रिका व्रत पर्व पर जमनिया चक्का बांध गंगा तट पर व्रती महिलाओं की लगी भीड़

जमानिया/ गाज़ीपुर- जीवित्पुत्रिकाजी व्रत के शुभअवसर पर व्रती महिलाओं द्वारा बुद्धवार को नगर स्थित गंगा नदी में स्नान कर अपने संतान की लम्बी आयु और खुशहाली के लिए के लिए माँ गंगा का पूजा और अर्चना किया।

वही आज जमानियां स्थित कर्पूरा घाट, ककंड़वा घाट ,सत्तुआनी घाट, बलूआ घाट एवं चक्का बांध गंगा तट पर जीवित्पुत्रिकाजी व्रत के शुभअवसर पर व्रती महिलाओं द्वारा ने पूरी श्रद्धा से स्नान कर अपने परिवार और सन्तान कुशल दीर्घायु के लिए माँ गंगा से प्रार्थना किया।

जीवित्पुत्रिका व्रत शुभ मुहूर्त- हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष सितम्बर माह के आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन जीवित्पुत्रिका के दिन निर्जला व्रत रखकर माता अपने पुत्र की लम्बी उम्र कामना करती है। जीवित्पुत्रिका व्रत को जितिया या जिउतिया व्रत भी कहते हैं। यह व्रत सप्तमी से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलता है।

जीवित्पुत्रिका व्रत को महिलाएं संतान की लंबी आयु, निरोगी जीवन और खुशहाली के लिए रखा जाता है। तीन दिनों तक चलने वाला यह व्रत नहाए खाए के साथ शुरू होता है। दूसरे दिन निर्जला व्रत का पारण किया जाता है।

जीवित्पुत्रिका व्रत पर स्थानीय गंगा तटो पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने दिखाई सक्रियता-

फ़ोटो-जमानिया स्थित कंकड़वा गंगा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद स्थानीय पुलिस

जीवित्पुत्रिकाजी व्रत पर दूर-दूर से आयीं महिलाओं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानियन पुलिस द्वारा लगातार चक्रमण करती रहीं। वही जमानियां स्थित कर्पूरा घाट, ककंड़वा घाट ,सत्तुआनी घाट, बलूआ घाट एवं चक्का बांध गंगा तट पर लोगो की सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन द्वारा इन्तेजाम किये गए थे।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !