जमानिया। स्टेशन बाजार रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार कि दोपहर करीब 3:45 बजे डाउन लाइन पर दानापुर– सिकंदराबाद ट्रेन की चपेट में आने से 75 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार जमानिया रेलवे स्टेशन निवासी लल्लन वर्मा 75 बाजार जाते समय रेलवे ट्रैक पार कर तरह थे। इसी बीच दोपहर करीब 3:45 बजे डाउन लाइन पर दानापुर– सिकंदराबाद ट्रेन आ गई और वृद्ध उसकी चपेट में आ गया। जिसकी चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। आस पास के लोगों ने घटना की सूचना पैनल रूम को दी। जिस पर दिलदारनगर जीआरपी ने क्षत विक्षत शव को को कब्जे में लेकर दिलदारनगर चली गई।

