Saturday, September 12, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरबिजली विभाग ने कस्बा बाजार में चेकिंग अभियान चलाकर वसूले 4 लाख...

बिजली विभाग ने कस्बा बाजार में चेकिंग अभियान चलाकर वसूले 4 लाख 53 हजार रुपये

जमानियां। बिजली विभाग ने कस्बा बाजार में चेकिंग अभियान चलाकर 4 लाख 53 हजार रुपये राजस्व की वसूली की है। जिससे उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा रहा।
जानकारी के मुताबिक अवर अभियंता इंद्रजीत पटेल के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने कस्बा बाजार में सोमवार की दोपहर बिजली चेकिंग के साथ ही बकाया वसूली अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी करने वाले तथा बाईपास कनेक्शन से बिजली का उपयोग करने वाले लोगों में हड़कंप मचा रहा। अवर अभियंता इंद्रजीत पटेल ने बताया कि बकायेदारों के खिलाफ अभियान चला कर उपभोक्ताओं से 4 लाख 53 हजार रुपये का राजस्व वसूली किया गया है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपीत किया है कि उपभोक्ता मीटर से पहले तार काटकरबिजली चोरी ना करें, अन्यथा पकड़े जाने पर संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जाएगा। जिन उपभोक्ताओं का विजली कनेक्शन नहीं है, वे बिजली विभाग के पोर्टत पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर विजली कनेक्शन जल्द से जल्द ले लें। उक्त मौके पर लाइनमैन ओमप्रकाश, अचछेताल, जन्नत शाह. नितेश कुमार, राम प्रकाश आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !