Saturday, September 12, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाअज्ञात कारणों से युवती ने लगाई गंगा में छलांग किया आत्महत्या का...

अज्ञात कारणों से युवती ने लगाई गंगा में छलांग किया आत्महत्या का प्रयास

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के जमानिया-धरम्मरपुर पक्का पुल से सोमवार की दोपहर करीब एक बजे एक युवती ने अज्ञात कारणों से गंगा में छलांग लगा दिया। वही आसपास मौजूद मल्लाहों ने यह देख काफी मशक्कत से युवती को बचा लिया।

 

 

जानकारी के अनुसार दिलदारनगर थाना क्षेत्र के करमा गांव निवासी अन्नु कुमारी (21) अपने घर से अज्ञात कारणों से जमानिया – धरम्मरपुर सेतु पर पहुंच गई और सेतु के रेलिंग पर चढ़ कर गंगा नदी में कूद गई। वहा आसपास के लोगों ने युवती के छलांग लगाते देख पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह कूद गई स्थानीय लोगो ने सेतु पर पिकेट ड्यूटी पर तैनात पुलिस को घटना की सूचना दी। पिकेट ड्यूटी पर मौजूद आरक्षी नरसिंह यादव ने कोतवाली में घटना की सूचना देते हुए युवती को बचाने के लिए गंगा तट पर तत्काल पहुंच गए और नदी में उपस्थी मल्लाहों से युवती को बचने के लिए चिल्लाने लगे। घटना के बाद सेतु पर लोगों की भीड़ लग गई। वही दो नाव से युवती को खोजने निकले मल्लाहों ने किसी तरह से भारी मशक्कत के बाद युवती को अचेत अवस्था में पानी से बाहर निकाला और किनारे ले आये। जिसके बाद आरक्षी प्रिया और बिन्दु ने युवती को उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार के निर्देश पर अन्य लोगों कि सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉ रविरंजन ने युवती का उपचार किया। उन्होंने बताया कि युवती द्वार ऊंचाई से कूदने की वजह से सदमे में है‚ लेकिन हालत सामान्य है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि दिलदारनगर थाना क्षेत्र के करमा गांव निवासी अन्नु कुमारी जमानिया –धरम्मरपुर सेतु से गंगा नदी में कूद गई थी। जिसको मल्लाहों कि सहायता से सुरक्षित बचा लिया गया है। और परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। युवती परिवार से किसी बात को लेकर नाराज थी। जिस कारण से उसने यह कदम उठाया है। जांच की जा रही है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !