Saturday, September 12, 2026
Homeक्षेत्रीय खबररामलीला के मंच से परोसीे अश्लीलता! हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा

रामलीला के मंच से परोसीे अश्लीलता! हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा

जमानिया। तहसील में सोमवार को विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष ने नेतृत्व में विजय दशमी के दिन रामलीला मंच पर अश्लील गाने पर नृत्य के विरोध में हिंदू संगठनों ने आस्तीनें चढ़ा ली हैं। इन्होंने विरोध करते हुए ऐसी रामलीलाओं के मंचन पर रोक लगाने की मांग की है जहां अश्लीलता परोसी जा रही हो। इस संबंध में एसडीएम को पत्रक सौंपा और जांच कर कार्रवाई की मांग की।

विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष पं रामनयन पाण्डेय ने एसडीएम को पत्रक सौंपते हुए अवगत कराया कि सोशल मीडिया सहित समाचार पत्र के माध्यम से ज्ञात हुआ कि तहसील के पास स्थित रामलीला मंच पर विजयादशमी पर्व के आयोजित रामलीला मंचन के दौरान अश्लील गाने पर नृत्य हुआ।
जो सनातन धर्म के अनुयायियों एवं मंचन के दौरान उपस्थित जनसमूह के धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। जिस पर प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि दोषियों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इसकी पुर्नावृत्ति न हो। जिस पर उपजिलाधिकारी डॉ हर्षिता तिवारी ने आश्वासन दिया कि जांच कर यथोचित कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर प्रखंड मंत्री गोविंद दास‚ नारायण दास‚ अभय शंकर सोनी‚ अरविन्द कुमार‚ ऋषि कान्त‚ किशन चौधरी‚ प्रितम चौरसिया‚ शिवम चौधरी‚ मोहित आदि मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !