जमानियां। कोतवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण के तहत लगातार स्कूली छात्राओं सहित महिलाओ को अपने सुरक्षा के दृष्टिगत जागरूक कर रही है।
बता दे की सोमवार को एंटी रोमियो स्क्वॉड की टीम स्थानीय नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं महिला सशक्तिकरण के तहत जागरूक किया।

टीम का नेतृत्व कर रहे उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार ने महिला आरक्षियों के साथ छात्राओं सहित राहगीरों को भी जागरूक किया। शक्ति दीदी प्रिया सिंह एवं बिंदु ने छात्राओं को समझाते हुए कहा कि स्कूल‚ कालेज जाते समय यदि कोई अभद्रता करता है‚ पीछा करता है या कोई फफ्तीया कसता है‚ तो डरे नहीं‚ खुल के बोले चुप्पी तोड़े का नारा अपनाए पुलिस के साथ बातों को साझा करें। यदि आप कोतवाली या थाने से दूर है तो टोल फ्री नंबरों की सहायता ले। इस दौरान महिला उत्पीड़न रोकथाम व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। टीम ने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1090, 112, 1076 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि किसी भी विषम परिस्थिति में हेल्पलाइन नंबरों पर फोन करके पुलिस से मदद ली जा सकती है। एंटी रोमियो स्क्वायड की टीम ने बालिकाओं को टोल फ्री नंबर सहित प्रभारी निरीक्षक‚ सीओं आदि का नंबर नोट करवाया।

