Saturday, September 12, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरवरिष्ठ समाजवादी नेता रामविलास सिंह का हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक...

वरिष्ठ समाजवादी नेता रामविलास सिंह का हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन

जमानियाँ (गाजीपुर)। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के प्रदेश सचिव विनय कुमार सिंह के पिता व वरिष्ठ समाजवादी नेता रामविलास सिंह (65) का रविवार को अपराह्न करीब 3 बजे हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया।

बता दे की क्षेत्र के ग्राम सभा बरुइन निवासी वरिष्ठ समाजवादी नेता रामविलास सिंह का घर पर ही अचानक तबीयत खराब हो गया। वही परिजनो ने तुरन्त चिकित्सक को उपचार हेतु बुलाया लेकिन तब तक उनका निधन हो चुका था । हंसमुख व सरल स्वभाव तथा कर्मशीलता के कारण रामविलास सिंह गाँव में ही नहीं बल्कि क्षेत्र में भी सभी के प्रिय थे। उनके निधन से क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हो गई। ये अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये है। इनके दो पुत्र विनय कुमार सिंह व विनायक सिंह तथा दो पुत्री है। विनायक उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंसपेक्टर के पद पर गोरखपुर में तैनात है। निधन की सूचना मिलते ही शुभेच्छुओं सहित ग्रामीणों का तांता लग गया। अंतिम संस्कार सोमवार की सुबह चक्काबांध स्थित गंगा घाट पर किया जायेगा। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पूर्व चेयमैन ओंकार यादव, प्रबंधक शिवजी सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रणवीर सिंह, वरिष्ठ साहित्कार राजेन्द्र सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य रामअवतार सिंह, शिक्षक कपिलदेव सिंह, गोरखनाथ सिंह, संसार सिंह, सिंहासन सिंह, राधाकृष्ण सिंह, रामअशीष सिंह, अवधेश तिवारी, मुन्ना सिंह, राकेश सिंह, मयूर सिंह सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !