Thursday, September 3, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरहिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति के चौथे चरण के अवसर पर...

हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति के चौथे चरण के अवसर पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति के चौथे चरण के अवसर पर कार्यक्रम में छात्राओं सम्बोधित करते हुए इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह जी ने कहा कि नारी धैर्य, सौम्यता,मधुरता के साथ साथ परिवार की जिम्मेदार भूमिका निभाती है अपने आगे के वक्तव्य में डॉ सिंह ने महिलाओं के उत्थान हेतु पाँच आयामों के आधार पर महिला सशक्तीकरण का आकलन करने की बात कही।

जिसमें जीवन और अच्छा स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल निर्माण और ज्ञान, श्रम एवं वित्तीय समावेशन, निर्णय लेने में भागीदारी तथा हिंसा से मुक्ति।वहीं अंग्रेजी विभाग के सहायक आचार्य डॉ धर्मेंद्र यादव ने नारी को ईश्वर की प्रतिमूर्ति कहा।उन्होंने कहा कि समाज से अगर नारी सत्ता को अलग कर दिया जाए तो समाज खाली नजर आएगा। उन्होंने इस वर्ष की थीम ‘जेंडर इक्वालिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो’ यानी मजबूत भव‍िष्‍य के ल‍िए लैंग‍िक समानता जरूरी है बात रखते हुए कहा कि सनातन परंपरा में नारी शक्ति का प्रतीक है हमें मजबूती से इस प्रतीक को सहेजने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की अगली कड़ी में मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ उर्वशी दत्ता ने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि इसलिए हम सभी को बिना किसी भेदभाव के इनका सम्मान करना चाहिए तथा कन्धे से कन्धा मिला कर चलना चाहिए।आज समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपने दम पर अपना विशेष योगदान दिया है।

महिला कभी अबला नहीं रही।वह हमेशा ऊर्जावान और सशक्त रही हैं और उसे अपने अंदर छुपी प्रतिभा को पहचानने की जरूरत है।महिला को अपने अधिकारों के बारे मे जिज्ञासु होना चाहिए और जब वह अपनी शक्ति को पहचान लेती है तब वह सशक्त बन जाती है।कार्यक्रम में छात्राओं से संवाद करते हुए हिंदी विभाग के सहायक आचार्य अभिषेक तिवारी ने कहा कि महिलाओं की समाजिक स्थिति के उत्थान के लिए सबसे आवश्यक तत्व शिक्षा है,शिक्षा के माध्यम से ही समाज में समानता आयेगी उन्होंने महिलाओं की आर्थिक दशा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि दर्जी अब सलवारों में जेब लगाने लगे हैं। लड़कियों को यहां तक आने में ज़माने लगे हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक डॉ शुभ्रा सिंह एवं आभार सह संयोजक डॉ उर्वशी दत्ता ने किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के हिंदी विभाग के सहायक आचार्य अभिषेक तिवारी, भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ महेंद्र आंग्ल, भाषा विभाग के सहायक आचार्य डॉ धर्मेंद्र कुमार यादव, कमलेश प्रसाद, दिग्विजय सिंह, संतोष कुमार, पप्पू कुमार आदि मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !