Tuesday, September 1, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाघर से भागी छात्राओ को पुलिस ने 24 घंटे में ही प्रयागराज...

घर से भागी छात्राओ को पुलिस ने 24 घंटे में ही प्रयागराज में पकड़ा

जमानिया। क्षेत्र के एक विद्यालय से मंगलवार को विद्यालय पढ़ने गई तीन छात्राये विद्यालय बंद होने के बाद घर नही ंपहुंची। जिसे जमानिया पुलिस की सक्रियता से प्रयागराज से पकड़ कर परिजनों को इस बाबत सूचित किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर स्थित एक विद्यालय में प्रतिदिन की तरह पढ़ने गई तीन छात्रा विद्यालय की छुट्टी होने के बाद घर लौटने की जगह दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पहुंच गई। वही एक छात्रा वापस घर लौट गई जबकि शेष दोनों ट्रेन से प्रयागराज चली गई। जब रात हुई तो दोनों घबराने लगी और छात्राओं अन्य व्यक्ति के मोबाइल से डायल 112 पर फोन कर घटना के विसय मे सूचना दी। जिस पर जमानिया कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों छात्राओं को प्रयागराज से सहकुशल 24 घंटे के अंदर स्थानीय कोतवाली ले आई। प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि तीन छात्रा विद्यालय से पढ़ने के बाद वापस घर नहीं पहुंची है। जिस पर टीम गठित कर तलाश सुरु कर दी गई। इसी बीच जानकारी प्राप्त हुई कि प्रयागराज में दो छात्रा मिली है। जिस पर दोनों को सहकुशल कोतवाली लाया गया। जहां पूछताछ में ज्ञात हुआ कि एक छात्रा दिलदारनगर से वापस घर चली गई थी। बताया कि पारिवारिक कलह की वजह से छात्राओं ने यह कदम उठाया था। उनकी काउंसलिंग के लिए दोनों छात्राओं को सीडब्लूसी (बाल कल्याण समिति) भेज दिया गया है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !