Tuesday, September 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरपुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने चलाया बैंक चेकिंग अभियान

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने चलाया बैंक चेकिंग अभियान

जमानिया। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को विभिन्न बैंकों की सुरक्षा को लेकर स्थानीय बैंको में चेकिंग अभियान चलाया। इसमें मुख्य रूप से बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया और अलार्म सिस्टम को भी परखा। बैंकों के बाहर मौजूद संदिग्धों से पूछताछ की गई और बिना वजह मौजूद न रहने की हिदायद दी गयी। और कुछ की तलाशी भी ली गई।

 

बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के उद्देश्य से सोमवार को थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न बैंक शाखाओं में सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने एसबीआई, यूबीआई बैंक‚ आईओबी बैंक आदि की शाखाओं में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों व आपातकालीन अलार्म की जांच के साथ जमा व निकासी काउंटर पर पहुंच ग्राहकों से पूछताछ भी की। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के दिशा निर्देशन पर यह अभियान चलाया गया। बताया कि साप्ताहिक बन्दी के बाद बैंको के खुलने पर अधिक भीड रहती है। जिसका अपराधी लाभ उठा सकता है। जिस कारण से बैंक सहित एटीएम की सुरक्षा के लिए बैंक और एटीएम के अंदर मौजूद संदिग्धों लोगों की तलाशी ली गई। वही चेकिंग के दौरान बैकों मे लगे सुरक्षा उपकरणों सीसीटीवी कैमरों, आलर्म आदि को भी चेक किया
और बताया की बाइक चोरी की घटनाएं भी सबसे ज्यादा बैंकों के आसपास होती हैं। जिसको लेकर भी बैंकों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और साथ ही बैंक उपभोक्ताओं को किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े उसी के संबंध में चेकिंग की जा रही है। और बैंकों में संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस की बैंकों में चेकिंग के दौरान लोगों में हड़कंप भी मचा रहा
सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सचेत रहने के दिशा निर्देश दिये गये।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !