जमानियां। गांव खड़ैचा फुफुआव संपर्क सड़क मार्ग पर राहगीरों का चलाना हुआ मुस्किल । कीचड़ युक्त रास्ते की वजह से लोगो को बहुत परेशान होना पड़ रहा है ।

स्थानीय लोगो ने बताया कि सड़क किनारे बरसात के पानी के निकासी की भी कोई व्यवस्था नहीं है जिसकी वजह से कीचड़ युक्त रास्ते पर पानी लग जाता है जो राहगीरों के लिए मुसीबत बना हुआ है। रास्ते पर चलते राहगीरों के साथ ग्रामीणों के लिए यह रास्ता बहुत ही खतरनाक साबित हो रहा है। आने जाने वाले दो पहिया वाहन चालको से जरा सी चूक हुई। तो उससे राहगीरों की जान भी जा सकती है। वही अन्य ग्रामीणों का कहना है की इस मुख्य मार्ग से दर्जन भर गांव जुड़े हुए है इस रास्ते पर प्रतिदिन सैकड़ों विद्यार्थीयों का स्कूल आना जाना लगा रहता है। इसके बाद भी जनप्रतिनिधियों के द्वारा बदहाल सड़क मार्ग की मरम्मत कराने के लिए कोई व्यवस्था नही की जा रही है। प्रतिदिन जन प्रतिनिधियों का आना जाना भी इस मार्ग पर लगा रहता है लेकिन ग्रामीणों की समस्या किसको दिखती है । लोगों ने कहा की इस मार्ग पर बरसात का पानी फैलने के कारण संपर्क सड़क मार्ग से गुजरने वालों की डर के मारे सांस रुक जाती ही। यहां तक कि पानी सड़ने के चलते बीमारियां फैलने का भी डर बना हुआ रहता है । वही आस पास के ग्रामीणों ने बदहाल सड़क मार्ग की पीच खड़ंजा कराने की गुहार लगाई है। लेकिन जनप्रतिनिधियों के साथ सक्षम अधिकारी भी मौन धारण किए हुए है।

