Monday, August 31, 2026
Homeराजनीतीभाकपा माले अखिल भारतीय किसान महासभा का धरना : तहसीलदार को सौंपा...

भाकपा माले अखिल भारतीय किसान महासभा का धरना : तहसीलदार को सौंपा मांग पत्र

जमानिया। तहसील के पास स्थित रामलीला मंच पर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया एवं सभा के माध्यम से मांग पत्र तहसीलदार को सौंपा दिया।
वही सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले केन्द्रीय कमेटी सदस्य कामरेड ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।

यह लोकतंत्र में कही से न्याय संगत नहीं है, जिसके प्रतिकार में गांव गांव गरीब अपने हाथों में लाठी डंडा लेकर मोदी योगी के बुलडोजर राज से लड़ेंगे और उसके विरोध में हमेसा खड़े रहेंगे। अब देश में लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। देश की संसद में राजतंत्र के प्रतिक सेंगोल को स्थापित कर दिया गया अब राजतंत्र के हिसाब से देश को चलाने की कोशिश कर रहे है। इनका असली जवाब जुड़ेगा भारत जितेगा इंडिया है गांव समाज, बंजर भूमि, तालाब पोखरा पर ग्राम तियरी से लेकर आदि गांवों में दबंगों द्वारा कब्जा किया हैं। उनके उपर बुलडोजर नहीं चल रहा है, क्यों कि उनका भाजपा सरकार और अधिकारियों का पूर्ण संरक्षण प्राप्त है। भाजपा सरकार अमृत काल मना रही और हर गांव हर घर से माटी मंगाने की नौटंकी कर रही है, इस पर भाजपा नेता नहीं बता रहे है कि आसमान छूती महंगाई ने आम आदमी की जिन्दगी तबाह कर दि है। उस पर अंकुश कब लगेगा।  बेरोजगारी से जूझ रहे युवा पीढ़ी सरकार से लड़ते लड़ते अपनी जान दे रहे है, सरकार उसकी निदान नहीं कर पा रही है।

वही सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला सचिव कामरेड शशीकांत कुशवाहा ने कहा कि जिले के सैकड़ों गांवों में बाप दादा के जमाने से बसे दलित मुसहर टोली के लोगों को आज तक घरौनी का कागज नहीं दिया गया। ग्राम तियरी उमरगंज में दबंगों के इसारे पर दलित परिवार के लोगों को उजड़ने की तहसील के अधिकारियों द्वारा धमकी दिया जा रहा है। जमानिया के दर्जनों गांवों में गरीब बस्तियों की बिजली काट दी गई है। लोग रात के अंधेरे में रहने को मजबूर हैं इस बरसात के मौसम में जहरीले सांप के काटने से लोगो की मौतें हो रही है।सभा में प्रमुख रूप से विजय बनवासी, बुच्चीलाल, जगबली राजभर, उदयनरायन भारती, अमर सिंह, सुबेदार राम, महेंद्र राम, प्रमोद बिन्द, रामनगिना पासी, लालू बिन्द, रूदल कुशवाहा, अखिलेश मौर्य, धर्मेन्द्र बनवासी, आदि लोगों ने सम्बोधित किया सभा की अध्यक्षता पाचरतन मौर्य और संचालन विजय बनवासी ने किया।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !