Wednesday, July 15, 2026
Homeघटना-दुर्घटनामहाराजगंज में तीन दोस्तों की अर्थी एकही साथ उठने से मचा कोहराम...

महाराजगंज में तीन दोस्तों की अर्थी एकही साथ उठने से मचा कोहराम , करुण क्रन्दन से पूरे गांव का माहौल गमगीन।

महाराजगंज में तीन दोस्तों की अर्थी एकही साथ उठने से मचा कोहराम , करुण क्रन्दन से पूरे गांव का माहौल गमगीन।

नंदगंज-: थाना क्षेत्र के धरवां इण्डेन गैस सर्विस गोदाम के पास शुक्रवार को सायं 4-30 बजे हुई दुर्घटना में बाइक सवार दो युवको की मौत के बाद तीसरे युवक पारस बिन्द की भी वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गयी।

फ़ोटो-: दुर्घटना के बाद एकत्र ग्रामीण और तीनों दोस्त एकही बाइक से जाते हुए  ।

गांव के लोगों के अनुसार तीनों दोस्त बचपन से ही साथ साथ रहते थे और एकही साथ दम भी तोड़ दिये। ‌मृतक राहुल के पिता मंजर कुमार बिन्द उर्फ मनोज बिन्द ने थाना में दी गयी तहरीर में बताया है कि मेरा पुत्र राहुल गांव के ही अपने दोस्त गोविन्द बिन्द व पारस बिन्द के साथ एकही बाइक से सोहराब बाबा से वापस घर आ रहे थे।

धरवां गैस गोदाम के पास गाजीपुर से वाराणसी जा रही यात्री बस से कुचलकर तीनों की मौत होने की तहरीर दी है। उनकी तहरीर पर पुलिस ने बस के अज्ञात चालक के खिलाफ धारा 279, 304ए,427 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज करके छानबीन कर रही है।नउधर महाराजगंज बिंदपुरवां गांव में शनिवार की सुबह एक साथ एक ही गांव के तीन युवकों की अर्थी एकही साथ उठने से कोहराम मच गया।

क्रंदन व चीत्कार से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। हर कोई इस हृदय विदारक घटना से मर्माहत हो रहे थे। गांव के लोग मृतकों के स्वजन को ढांढस बंधा रहे थे। वहां उपस्थित सभी की आंखें नम थी। स्मरण रहें कि शुक्रवार की शाम सड़क दुर्घटना में धरवां इण्डेन गैस गोदाम के पास बाइक सवार पिकप के धक्के व यात्री बस की चपेट में आने से महाराजगंज बिन्दपुरवा गांव के तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई थी।

जिसका पोस्टमार्टम शुक्रवार की रात में ही कराया गया और रात में ही शव को घर महाराजगंज लाया गया। शनिवार को सुबह तीनों शवों का गाजीपुर श्मशान घाट पर दाह संस्कार किया गया। दाह संस्कार में भी गांव के काफी लोग श्मशान घाट तक पहुंचे थे

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !