Tuesday, July 14, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरवाह ! साहब ,सरकारी अभिलेख में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का मार्ग...

वाह ! साहब ,सरकारी अभिलेख में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का मार्ग ही है ग़ायब।

वाह ! साहब ,सरकारी अभिलेख में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का मार्ग ही है ग़ायब।

नंदगंज-देवकली ब्लाक का बरहपुर गांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय जाने के लिए संपर्क मार्ग नहीं होने से छात्राओं व अध्यापिकाओं को आने जाने में परेशानी होती है।

फ़ोटो -: बरहपुर स्थित देवकली कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पर जाने वाले रास्ते की दशा।

बरसात होने पर पूरे मार्ग पर जलभराव हो जाने से दिक्कतें और बढ़ जाती है। अध्यापिकाओं द्वारा सम्बन्धित उच्च धिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है । देवकली ब्लाक के बरहपुर ग्राम पंचायत में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में जाने के लिए सरकारी अभिलेखों में संपर्क मार्ग ही नहीं है।  विद्यालय में जाने के लिए वन निगम की जमीन का उपयोग किया जाता है।

अध्यापिकाओं तथा अभिभावकों को बरसात के दिनों में भी वन निगम के मार्ग से पानी व कीचड़ में होकर विद्यालय आना जाना पड़ता है। इस बारे में देवकली ब्लाक के खण्ड शिक्षा अधिकारी उदय चंद राय ने बताया कि विद्यालय में आने जाने के रास्ता के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है ।

लेकिन क ई वर्षों बाद भी कोई हल नहीं निकला‌। क्षेत्र के अभिभावकों ने जिला शिक्षा अधिकारी हेमंत राव का ध्यान इस समस्या की ओर आकृष्ट कराते हुए रास्ते के समस्या के समाधान की मांग की है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !