Wednesday, July 15, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक ने किया जिला जेल का स्थलीय निरीक्षण।

जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक ने किया जिला जेल का स्थलीय निरीक्षण।

जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक ने किया जिला जेल का स्थलीय निरीक्षण।

गाजीपुर -:  जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा संयुक्त रुप से जिला जेल का स्थलीय निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक ने कारागार चिकित्सालय मे भर्ती कैदियों से बीमारियो के सम्बन्ध मे पूछा तथा उनके खान-पान एवं साफ-सफाई  की जानकारी ली। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की गयी, इसके पश्चात बारी-बारी से सभी बैरको का निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी ने जिला कारागार मे कारागार चिकित्सालय, महिला एंव पुरूष बैरक, रसोई घर, का निरीक्षण किया तथा कारागार में लगाये सी सी टी वी की संचालन व्यवस्था की जॉच की। कारागार मे रसोई घर के निरीक्षण मे प्रत्येक दिनं बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल का प्रवेश न होने पाये।

इस हेतु रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाये इसके अतिरिक्त महिला बन्दी गृह मे दी जा रही सुविधाओ के बावत जानकारी ली। इस दौरान मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर, एवं पुलिस बल मौजूद रहें।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !