Monday, August 31, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरहापुड़ की घटना को लेकर अधिवक्ताओं में दिखा आक्रोश पुलिस विभाग के...

हापुड़ की घटना को लेकर अधिवक्ताओं में दिखा आक्रोश पुलिस विभाग के खिलाफ की नारेबाजी

जमानिया ( गाजीपुर ) हापुड़ में अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करते हुए अधिवक्ताओं पर मामला दर्ज किया गया है। जिसके चलते अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। वही काउंसिल उत्तर प्रदेश के आह्वान पर बार एसोसिएशन जमानिया अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह के नेतृत्व में सभी अधिवक्ता तीन दिन के लिए न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।

जानकारी के अनुसार
जमानिया बार एसोसिएशन अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह के नेतृत्व सभी अधिवक्ता बुधवार को तहसील परिसर में पुलिस विभाग व मुख्य सचिव पुलिस महानिरीक्षक के खिलाफ विरोध कर उनके खिलाफ नारेबाजी की और कहा की
हापुड़ जनपद में निहत्थे अधिवक्ताओं पर पुलिस विभाग के द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज करना तथा गाजियाबाद के अधिवक्ता की हत्या करना प्रदेश में इस तरह की घटना आये दिन हो रही है यह सही नहीं है।

 

इस तरह हत्या‚ जान लेवा हमले आदि की हम लोग घोर निन्दा और विरोध करते है। और उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ हो रहे इस तरह के कृत्य पर शासन प्रशासन द्वारा भी कोई कार्रवाई नही हो रही है यह एक गंभीर विषय है और हम अधिवक्ता इसकी पुरजोर निंदा करते है। हम अपनी सुरक्षा और सम्मान के लिए आंदोलन भी करना पड़े तो करने के लिए तैयार है।
इस अवसर पर सोहन यादव, लखेश्वर सिंह, अशोक कुमार यादव ,कमल कांत, बजरंगी यादव, सुनील कुमार,बृजेश ओझा, मेराज हसन,
अशोक गुप्ता‚ फैसल होदा‚ सुरेन्द्र प्रसाद‚ मोहम्मद इमरान‚ बरजंगी यादव‚ ज्ञानसागर श्रीवास्तव, उदय नारायण सिंह‚ मेराज हसन‚ कमलकान्त राय‚ अरविंद राय‚ राजेश गुप्ता, रामजी राम,सुनील कुमार, चन्द्रशेखर पाण्डेय, अध्यक्षता श्री गोरखनाथ सिंह व संचालन सचिव अशोक कुमार सिंह ने किया है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !