जमानिय (गाजीपुर) क्षेत्र के किशुनीपुर गांव स्थित क्षेत्र पंचायत सदस्य पूजा तिवारी के फार्म हाउस पर रविवार को क्षेत्र पंचायत विकास मंच के तत्वाधान में बैठक आहूत की गई। जिसमे संबंधित क्षेत्र के विकास को लेकर बिडीसी की भागीदारी एवं विकास खंड में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर विचार विमर्श और चर्चा की गई।

वही बैठक की अध्यक्षता कर रहे रामकरण यादव ने विकास खंड क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को लेकर चर्चा को सुरु कराया। जिसके बाद क्षेत्र पंचायत सदस्य बसुहारी मिथिलेश कुशवाहा ने कहा कि मनरेगा में कार्य कराने पर विभागीय अधिकारी 15 प्रतिशत कमीशन मागते है। और इसकी जानकारी सबको है कि मनरेगा का पैसा सीधे मजदूर के खाते में जाता है और गांव के मजदूरों से पैसा मांगना ठीक नहीं है। दाउदपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीदयाल गुप्ता ने कहा कि मनरेगा के तहत कार्य कराया गया है लेकिन भुगतान नहीं हुआ है। भुगतान कराने के लिए कहने पर 10 से 15 प्रतिशत कमीशन मांगा जाता है। जिस कारण से मैं विकास खंड ऑफिस जाना छोड दिया है। वही मोहम्मद आजाद अंसारी ग्राम पंचायत मलसा का कहना है कि बिना कार्य कराये ही भुगतान करा दिया जा रहा है। बिना जानकारी के कार्य कराये जा रहे है। जिसका प्रस्ताव तक नहीं हुआ है और न ही किसी को कोई इस बाबत जानकारी है। डॉ अशोक कुशवाहा बीडीसी देवरिया का कहना है कि काम कराने के लिए 30-32 प्रतिशत जमा करना पड़ता है। इस दौरान बीडीसी पूजा के प्रतिनिधि समाजसेवी चंदन तिवारी ने कहा कि विकास खंड भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। ये नहीं होने दिया जाएगा। कमीशन सिस्टम को बंद किया जाएगा और ग्राम सभा के जिस भाग में कार्य हो वहां के बीडीसी को देख रेख करने की जिम्मेदारी दिया जाना चाहिए। भुगतान को लेकर किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए और विकास खंड के बाबू से लगायत अधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार लाये। विकासखंड में चल रहे कमीशन के खेल को बंद करें। जिस पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने रोष जताया और आगामी बैठक में रणनीति तय करने को लेकर सहमती बनी। इस अवसर पर सरफराज खान, श्रीनिवास यादव, हदिशा अंसारी, गोपाल गुप्ता, राम बडाई, निठाली पासवान, भोला यादव, संजय बिंद, जितेंद्र कुमार पांडेय, वीरेंद्र बिंद, राम भरोसे गुप्ता, राम दीवान चौधरी, नंदलाल यादव,दयाशंकर राजभर, बदरूदीन खान, सोनू यादव, ओमप्रकाश पासवान, नूर नयन राम, गंगाधर पांडेय, धर्मेंद्र यादव, संजय राय, अखिलेश कुमार राम आदि क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। संचालन क्षेत्र पंचायत सदस्य बलवंत बिंद ने किया।

