Tuesday, September 1, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरगाज़ीपुर में डा० सुधीर यादव और डा० सतीश कुमार ने किया गाज़ीपुर...

गाज़ीपुर में डा० सुधीर यादव और डा० सतीश कुमार ने किया गाज़ीपुर में प्रथम सफ़ल त्वचा प्रत्यारोपण ।

गाज़ीपुर में डा० सुधीर यादव और डा० सतीश कुमार ने किया गाज़ीपुर में  प्रथम सफ़ल त्वचा प्रत्यारोपण ।

गाज़ीपुर- महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के सर्जन डा०सुधीर कुमार यादव और अस्थि रोग सर्जन डा सतीश कुमार द्वारा प्लास्टिक सर्जरी द्वारा प्रथम त्वचा प्रत्यारोपण आपरेशन किया गया है।वही मरीज रोहित का कहना है कि इस जटिल आपरेशन के लिए बड़े शहरों के निजी अस्पतालों में बहुत महंगा खर्च बताया गया उसके बाद मेडिकल कॉलेज के सर्जरी व अस्थि रोग विशेषज्ञों द्वारा बहुत ही कम खर्च में आपरेशन टीम में डा सुधीर यादव व डा. सतीश और निश्चेतना विभाग से डा. विनीत कुमार मिश्रा(सह आचार्य) डा. विवेक रंजन व सम्पूर्ण ओ टी स्टॉफ का सहयोग से यह कार्य संभव हो पाया।

वहीं लोगों ने बताया कि प्रधानाचार्य डा०आनंद मिश्रा के व महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग अथक प्रयास से नव निर्मित मेडिकल कॉलेज दिन पर दिन नए आयाम छू रहा है इस प्लास्टिक सर्जरी से ये सफ़ल आपरेशन गाज़ीपुर के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !