Sunday, September 6, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजल जीवन मिशन हर घर जल के तहत क्षेत्र के लोगो को...

जल जीवन मिशन हर घर जल के तहत क्षेत्र के लोगो को किया गया जागरुक

जमानिया (गाजीपुर)उत्तर प्रदेश राज्य जल जीवन मिशन हर घर जल के तहत जमानिया विकासखंड प्रांगण में सोमवार को हर घर जल जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विकास खंड में आने वाले लोगों को जागरूक किया गया।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा तथा खंड विकास अधिकारी यशवंत राव ने जल जीवन मिशन हर घर जल के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य उन ग्रामीण इलाको में पानी की सुविधा उपलब्ध करवाना है जहां आसानी से पानी उपलब्‍ध नहीं होता है। बढ़ती जनसंख्या के साथ साथ शुद्ध पानी की समस्या भी बढ़ती जा रही है।

ऐसे कई ग्रामीण क्षेत्र है जहां पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं है और लोगों को कई दूर पैदल चल कर पानी लाना पड़ता है। पानी की कमी से किसानों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन सभी परेशानियों को देख कर सरकार ने जल जीवन मिशन की शुरुआत की है। कहा कि घरों मे पाइप लाइन की सप्लाई के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने जल संरक्षण पर जोर दिया। इस मौके पर ब्लॉक कर्मचारी व ग्रामीण क्षेत्रीय अधिकारी मौजूद थे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !