Saturday, May 30, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनुक्कड़ नाटक द्वारा लोगो को किया जागरूक..

नुक्कड़ नाटक द्वारा लोगो को किया जागरूक..

हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा चल रहे सप्त दिवसीय विशेष शिविर में नुक्कड़ नाटक द्वारा किया गया लोगो को जागरूक..

जमानियां / गाज़ीपुर- स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा चल रहे सप्त दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन नित्य की साफ सफाई के उपरांत शिविर स्थल से चक्का बांध स्थित गंगा घाट की सफाई कर लोगों को साफ सफाई हेतु प्रेरित करते हुए लमुई,चक्का बांध क्षेत्र में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर जन जन से सभी मतदान के अवसर पर अनिवार्य मतदान हेतु प्रेरित किया।

जिस दौरान छात्र कांशीराम आवास में साफ सफाई के बाद नशा मुक्ति हेतु नुक्कड़ नाटक कर लोगों में नशा मुक्ति हेतु संकल्प दिलाया।साथ ही लोगो को भारतीय संस्कृति अनुसार सर्व धर्म सम्भाव के साथ सबकी इज्जत करने, परदुखकातर रहने एवं सबके अभ्युदय एवं कल्याण की भावना से कार्य करने की अपील की।

तदुपरांत मान्यवर कांशीराम शहरी आवास योजना के निवासियों के बीच स्वच्छता रखने हेतु उन्हें प्रेरित किया व साफ सफाई के बाद नशा मुक्ति हेतु नुक्कड़ नाटक कर लोगों में नशा से दूर रहने का संकल्प दिलाया। मध्याह्न भोजन के उपरांत बौद्धिक कार्यक्रम में आज का विषय गंगा केंद्रित रहा जिसमे गंगा सफाई कार्यक्रम में शशिकला,तान्या जायसवाल,नेहा, अमीषा सिंह, मंशा कुमारी, विद्यावती, तनू तिवारी, शशिबाला कुमारी, प्रियंका, लक्ष्मी विश्वकर्मा,कृष्णा साह,खुशबू विश्वकर्मा,अनुप्रिया, निशा, ओमस्वी पांडेय,आरती,महेश कुमार,दिलीप भारती,पीयूष आदि ने विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

साथ ही कार्यक्रम में आचार्य गोवर्धन पांडेय ने गंगा के महात्म्य एवं उनके कल्याणकारी लोकस्वरूप पर अपना प्रवचन किया।उन्होंने भारतीय संस्कृति अनुसार सर्वधर्म सम्भाव के साथ सबकी इज्जत करने, परदुखकातर रहने एवं सबके अभ्युदय एवं कल्याण की भावना से कार्य करने की अपील की।

कार्यक्रम का संयोजन इकाई द्वितीय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ अरुण कुमार ने तथा संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने किया।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !