Friday, September 4, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरउपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ थाना समाधान दिवस

उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ थाना समाधान दिवस

जमानिया। कोतवाली में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी एवं सीओ विधि भूषण मौर्य कि अध्यक्षता में आहूत की गई। जिसमें दूर दराज से आये फरियादियों की समस्या को सुनी गई और उसका निस्तारण किया गया।

 


उपजिलाधिकारी डा, हर्षिता तिवारी ने उपस्थित कर्मियों से कहा कि थाना समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का समय सीमा के भीतर निस्तारण कराने के लिए अधिकारियों की टीम बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि फरीयाद के लिए लोग थाने व तहसील का चक्कर न काटे। इसके लिए निधारित समय में गुणवक्तापूर्ण निस्तारण आवश्यक है। सीओ विधि भूषण मौर्य ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस कटीबध है और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस को अवगत करावें। प्राप्त 3 में से 2 का मौके पर ही हल कर दिया गया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह‚ क्राईम इंस्पेक्टर डीएन तिवारी‚ चौकी प्रभारी सुनील कुमार शर्मा, विनीत कुमर‚ विजय कुमार‚ नितिश कुमार‚ अमरेन्द्र सिंह‚ राम रतन जायसवाल‚ गायत्री आदि सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !