Friday, September 4, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरदिनदहाड़े ब्यूटीपार्लर जा रही महिला पर एसिड अटैक पुलिस महकमा अलर्ट

दिनदहाड़े ब्यूटीपार्लर जा रही महिला पर एसिड अटैक पुलिस महकमा अलर्ट

जमानिया (गाजीपुर) कोतवाली क्षेत्र के लोदीपुर मोहल्ले में शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे महिला के ऊपर तेजाब फेंक दिया गया। जिस पर महिला ने कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

जानकारी के अनुसार महिला जमानिया स्टेशन निवासी गायत्री देवी कोतवाली में आयोजित थाना दिवस से बूटी पार्लर का कोर्स करने जा रही थी कि लोदीपुर मोहल्ले में एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगो ने उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया। गायत्री वहां से कुछ दूर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पैदल पहुंच गई और इलाज कराने लगी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। सीओ एवं प्रभारी निरीक्षक ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया और आस पास मौजूद लोगो से पूछताछ की। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बारे में जिसने भी सुना वो हतप्रभ रह गया। लेकिन मजे की बात है की घटना स्थल पर किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। आपको बता दें कि घटना स्थल आबादी वाला क्षेत्र है। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर अशोक, विनोद और आकांक्षा तीन लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !