Friday, September 4, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरजमानिया नगर पालिका परिषद का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत...

जमानिया नगर पालिका परिषद का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत घोषित

जमानियां। नगर पालिका परिषद को पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पालिका घोषित किया गया है। जिससे क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका अध्यक्ष व नगर के चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि प्रतिवर्ष पं दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत घोषित अवस्थापना सुविधा विकसित किये जाने की योजना है। जो वर्ष 2017-18 में शुरू की गई है। वही इस बार 2023-24 के लिए प्रदेश में कुल 14 नगर निकायो का चयन हुआ है। जिसमें जमानिया नगर पालिका परिषद का नाम है। जो क्षेत्र के लिए बहुत ही हर्ष का विषय है।

और उन्होंने बताया कि इस योजना में चयन होने से प्रतिवर्ष करीब 4 करोड़ अतिरिक्त धनराशि नगर को प्राप्त होगी। जिससे विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने इसके लिए नगर विकास मंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए पैसे की कमी आड़े कभी नहीं आयेगी। और प्रदेश सरकार पूरी तरह से प्रतिबंध होकर सामाजिक विकाश में सहयोग कर रही है। नगर के लोगो को मिलजुल कर नगर के विकाश में अपने जनसहयोग का कार्य करना होगा।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !