Friday, September 4, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरवायरल संक्रमण से फैल रहे मलेरिया व डेंगू बुखार से लोग परेशान।

वायरल संक्रमण से फैल रहे मलेरिया व डेंगू बुखार से लोग परेशान।

वायरल संक्रमण से फैल रहे मलेरिया व डेंगू बुखार से लोग परेशान।

नंदगंज-: नंदगंज बाजार व आसपास के गांवों में टायफाइड व डेंगू बुखार अपना पांव पसारना शुरू कर दिया हैं। करीब आधा दर्जन लोगों को डेंगू होने की पुष्टि हो चुकी है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। काफी दिनों से क्षेत्र में वायरल संक्रमण से होने वाली विमारी मलेरिया व डेंगू बुखार होने की पुष्टि हो रही है।

फ़ोटो :- नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नन्दगंज पर मरीजों को देखते डा० पंकज कुमार।

नंदगंज बाजार निवासी सुनील सिंह, मीना सिंह, धरवां निवासी छोटेलाल सहित कई लोगों को डेंगू बुखार अपनी चपेट में ले लिया है। गांवों में टायफाइड, मलेरिया तथा वायरल बुखार ने दस्तक दे दी है। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगंज में वायरल बुखार के सर्वाधिक मरीज आ रहे हैं। कई मरीजों को प्राईवेट अस्पतालों का भी सहारा लेना पड़ रहा है। निदान केंद्रों के आंकड़े के अनुसार प्रतिदिन सौ मरीजों के खून के नमूने लिए जा रहे है।

नंदगंज नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि सरकारी अस्पताल में डेंगू बुखार होने की कोई पुष्टि नहीं हो रही है। हां वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या सबसे अधिक आ रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से फॉगिंग कराने का भी कोई आदेश नहीं है। ग्राम प्रधान स्वतः संज्ञान लेते हुए अपने गांवसभा में फॉगिंग करा सकते हैं।

उन्होंने वायरल बुखार से बचाव हेतु बताया कि मच्छरदानी तथा शरीर में सरसों का तेल लगाकर सोवे, कहीं पानी एकत्र नहीं होने दे ,घरों के आसपास साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। पानी को उबालकर ठंडा करके पिये एवं बाजार की खुली खाद्य सामाग्री का सेवन न करें।

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !