Saturday, September 12, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरनगर में मैरिज हॉल को खाली कराने को लेकर भाजपा के मंडल...

नगर में मैरिज हॉल को खाली कराने को लेकर भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ पालिका अध्यक्ष को सौंपा पत्रक

जमानिया। नगर पालिका द्वारा बनाये गये नगर में मैरिज हॉल को खाली कराने को लेकर भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार कि सुबह नगर पालिका अध्यक्ष को पत्रक सौंपा।

वही
मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता द्वारा आरोप लगाया गया कि नगर के वार्ड नंबर 7 में बनाये गये मैरिज हॉल को अधिशासी अधिकारी अपने आवास के रूप में प्रयोग कर रहे है। जबकि नगर के लोगों के मांगलिक कार्य‚ विभिन्न आयोजन के लिए इस भवन को प्रतिदिन के हिसाब से नगर पालिका को भुगतान करते है। आवास के रूप में प्रयोग होने की वजह से मैरिज हॉल बुक नहीं हो रहा है। जिससे नगर पालिका को आर्थिक क्षति पहुंच रही है। और यह आरोप लगाया कि नगर पालिका के दो संविदाकर्मी को अपने निजी कार्य में लगा रखे है। उन्होंने चेयरमैन से मांग किया कि प्रतिदिन के हिसाब से अधिशासी अधिकारी से मैरिज हॉल एवं तैनात कर्मचारी का वेतन वसूल किया जाए। जिस पर चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता ने आश्वासन दिया कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और जनता के हित में जो सही है वही होगा। इस अवसर पर जितेन्द्र यादव‚ अवधेश कुमार‚ गोपाल वर्मा‚ संजीत यादव‚ जगदीश प्रसाद‚ संतोष कुमार राम आदि लोग मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !