Saturday, September 12, 2026
Homeक्षेत्रीय खबरसभासद कक्ष बनवाने सहित सभागार में बैठक को लेकर अधिशासी अधिकारी को...

सभासद कक्ष बनवाने सहित सभागार में बैठक को लेकर अधिशासी अधिकारी को सभासदों ने सौपा पत्रक

जमानिया। नगर पालिका स्थित अधिशासी अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को सभासद कक्ष बनवाने सहित सभागार में बैठक को लेकर सभासदों ने पत्रक सौंपा।

 


पत्रक के माध्यम से नगर पालिका के सभासदों द्वारा बीते 24 जून को दिये गये प्रार्थना पत्र के बाबत जानकारी मांगी गई। वही सभासदों ने नगर पालिका के सभागार में राजनीतिक अथवा गैर राजनीतिक बैठक न कराने की अपील की। सभासदों का कहना है कि सभागार में सभासदों की बैठक होनी चाहिए और नगर से जुड़ी समस्या को लेकर सभी चर्चाये होनी चाहिए। इसके अलावा यदि किसी प्रकार की बैठक सभागार में होती है तो उसकी जानकारी सभासदो को लिखित रूप में दी जाए। जिस पर अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी ने आश्वासन दिया कि नियम के अनुसार जो भी उचित होगा‚ वह किया जाएगा। इस अवसर पर प्रमोद यादव‚ मोहन गुप्ता‚द रोहित शर्मा‚ रजनीकांत उपाध्याय‚ राजाबाबू‚ माया देवी‚ शबाना खातून‚ राकेश‚ सचिन कुमार शर्मा आदि सभासदगण मौजूद रहे।

Vijay Srivastava
Vijay Srivastava
विजय प्रकाश श्रीवास्तव "दैनिक दिनकर न्यूज़" चीफ़ ब्यूरो गाज़ीपुर Mo - 9415350381
संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !