Tuesday, July 14, 2026
Homeघटना-दुर्घटनाक्षेत्र पंचायत सदस्य ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या।

क्षेत्र पंचायत सदस्य ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या।

क्षेत्र पंचायत सदस्य ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या।

नंदगंज– शहर कोतवाली क्षेत्र के सराय मुनिमाबाद में फांसी लगाकर क्षेत्र पंचायत सदस्य ने सोमवार को जान दे दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे नीचे उतारकर मर्चरी हाऊस भेज दिया।जानकारी के अनुसार सरायमुनिमाबाद गांव निवासी पवन कुमार(23) अपने घर में लगे लोहे के पाईप में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । घर के सदस्य खेत में धान की रोपाई करने गए थे। जब मृतक की बहन घर आई तो दरवाजा बंद देख कर आवाज देने लगी।

आवाज देने के बाद भी आवाज नही आई तो इसकी जानकारी घर के लोगो को दी। इसके बाद दरवाजा को तोड़ा गया तो देखकर सन्न रह गए।मृतक की अभी बीते 22 मई को सैदपुर के फुलवरिया गांव में शादी हुई थी। मृतक दो भाई तीन बहनों में दूसरे नंबर का था। गांव वालाेें के अनुसार मृतक बहुत मिलनसार था। लोगो से हंसकर बोलना उसका स्वभाव था। माता मैना देवी व पत्नी मधु का रो-रोकर बुरा हाल रहा 

संबंधित खबर

Most Popular

Recent Comments

error: कॉपी करने की कोशिश ना करें, धन्यवाद !