मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत, कई लोगो खिलाफ़ थाने में दर्ज़ हुआ मुकदमा।
नंदगज – थाना क्षेत्र के मुरड़भा गांव में पिछले दिनों हुई मारपीट में घायल शिवराज चौहान 50 वर्ष की रविवार को इलाज के दौरान वाराणसी में मौत हो गयी । पुलिस ने शव को कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
जानकारी के अनुसार मुरड़भा गांव निवासी अवधराज चौहान व शिवराज चौहान गांव के ही श्याम नारायण बिंद से बीते 17 जुलाई को देर रात किसी बात को लेकर मारपीट होने लगी । जिसमे अवधराज चौहान और उसका भाई शिवराज चौहान घायल हो गए । दोनो घायलों का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।
जहाँ शिवराज चौहान की हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सको ने वाराणसी रेफर कर दिया । अवधराज चौहान ने श्याम नारायण बिंद सहित 9 लोगो के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था । वाराणसी में रविवार को इलाज दौरान घायल शिवराज चौहान की मौत हो गयी ।
थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा दर्ज मुकदमें धारा भी परिवर्तित होगी।

